- Hindi News
- स्कूल में अब लग सकेगी असामाजिक तत्वों पर रोक
स्कूल में अब लग सकेगी असामाजिक तत्वों पर रोक
नरसिंहगढ़| शासकीयश्री विक्रम उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में अब साफ सफाई का ध्यान रखा जाएगा। इस स्कूल को पब्लिक टायलेट के रूप में उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यही वजह है कि सोमवार को स्कूल के क्षतिग्रस्त मुख्यद्वार को ठीक कराया गया। प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के लगने और छूटने के समय ही इस द्वार को खोला जाएगा। इससे बाहरी लोगों पर रोक लग सकेगी। इसके अलावा गेट के पास की खाली जगह को भी एक-दो दिनों में पत्थरों की चुनाई करवाकर बंद कर दिया जाएगा। अभी यहां बाहरी तत्वों का जमाबड़ा हो जाता है जो यहां गंदगी फैला देते हैं। इससे यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नरसिंहगढ| शासकीय श्री विक्रम उत्कृष्ट विद्यालय के मेनगेट को दुरस्त करता हुआ मैकेनिक।
भास्कर इंपेक्ट