- Hindi News
- मनु आज होंगे दुष्यंत पुरस्कार से सम्मानित
मनु आज होंगे दुष्यंत पुरस्कार से सम्मानित
नरसिंहगढ़| स्थानीयसाहित्यकार मनोहर शर्मा मनु को सोमवार को राजधानी भोपाल में मप्र साहित्य अकादमी के राज्य स्तरीय दुष्यंत कुमार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उन्हें यह पुरस्कार उनके काव्यसंग्रह आंचल गीला हो जाएगा के लिए दिया जाएगा। उनके साथ 25 अन्य साहित्यकारों को भी राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक साहित्यकार को 51 हजार और प्रादेशिक स्तर पर 31 हजार की सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह और शाल, श्रीफल भेंट किए जाएंगे।