- Hindi News
- पोस्ट ऑफिस में कोर बैंकिंग की शुरुआत आज, लगेगा एटीएम
पोस्ट ऑफिस में कोर बैंकिंग की शुरुआत आज, लगेगा एटीएम
शहरका मुख्य डाकघर में सोमवार से कोर बैंकिंग सुविधा शुरू हो रही है। इसी को लेकर सभी खातों को अपडेट किया जा रहा है वहीं ग्राहकों की सुविधा के लिए परिसर में एक एटीएम भी लगाया जाएगा। ताकि अवकाश के दिन भी ग्राहक रुपए निकाल सकें। पोस्टऑफिस में कोर बैंकिंग शुरू हो जाने से क्षेत्र के हजारों लोग कहीं से भी लेन-देन करने की सुविधा मिलेगी।कोर बैंकिंग सुविधा शुरू होने से डाकघर के 58 हजार ग्राहकों को लेन-देन में होने वाली परेशानी से छुटकार मिलेगा। इसके लिए पोस्ट ऑफिस द्वारा सभी खातों को अपडेट कर मुंबई से कनेक्ट किया जा रहा है ताकि ग्राहक कोर बैंकिग से जुड़ने के बाद कहीं से भी लेन-देन कर सकें। इसकी शुरुआत सुबह 10 बजे की जाएगी।
कोर बैंकिग शुरू करने पोस्ट ऑफिस में तैयारी करते हुए स्टाफ।
कहीं से भी कर सकेंगे लेन-देन
^शहरसहित आसपास के 58 हजार ग्राहकों को कोर बैंकिंग से जोड़ने के साथ ही एटीएम सुविधा भी दी जाएगी। ताकि वे कहीं से भी लेन-देन कर सकें। -एसएससाहू, पोस्ट मास्टर राजगढ़
ब्यावरा के डाकघर में 20 फरवरी से होगी कोर बैंकिंग की शुरुआत
पहलेचरण में जिला मुख्यालय के पोस्ट आॅफिस के कोर बैंकिंग होने के बाद परिसर में एटीएम भी लगाया जाएगा इसका काम चल रहा है। इसके बाद ब्यावरा शहर के पोस्ट ऑफिस को 20 फरवरी से कोर बैंकिंग से जोड़ा जाएगा। वहीं अगले चरण में जिले के नरसिंहगढ़ सहित अन्य शहरों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी।