पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छा लेख लिखने पर िमलेगा पुरस्कार

अच्छा लेख लिखने पर िमलेगा पुरस्कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगलेसाल लगने वाले सिंहस्थ मेले की तैयारी के सिलसिले में संस्कृति विभाग आलेख प्रतियोगिता आयोजित करेगा। प्रतियोगिता चार चरणों में होगी। इसकी शुरुआत 17 से 19 अप्रैल के बीच भोपाल में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन से होगी।

इस सम्मेलन के लिए आयोजित लेख प्रतियोगिता का विषय मूल्य आधारित जीवन होगा। प्रतिभागी को 1200 से 1500 शब्दों के बीच हिंदी या अंग्रेजी में लेख लिखकर निर्धारित पते पर 5 मार्च 2015 तक भेजना होगा। प्रतियोगिता में चयनित लेख के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को 21 हजार रुपए नकद और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

प्रतिभागियों के तीन स्तर रहेंगे। बालक और किशोर वर्ग में 19 साल तक की उम्र के स्कूली विद्यार्थी शामिल होंगे। दूसरा वर्ग युवा विद्यार्थी वर्ग होगा। इसमें 30 साल तक की उम्र के स्नातक, पीजी और शोधार्थी शामिल होंगे। तीसरे वर्ग में उम्र का कोई बंधन नहीं होगा। जिन्होंने भी शिक्षा पूरी कर ली है, वे सभी इस वर्ग में शामि हो सकेंगे। प्रतियोगिता में चयनित लेखों का संस्कृति विभाग प्रकाशन करेगा।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान नहीं दिए जाएंगे। बल्कि सीधे स्तरीय रचनाओं को चयनित किया जाएगा।