हाईवे पर बाइक सवार के साथ मारपीट
हाईवे पर बाइक सवार के साथ मारपीट
ब्यावरा|जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीयराजमार्ग नरसिंहगढ़ रोड पर गांव पीपलहेला जोड़ के पास शनिवार सुबह तीन अज्ञात लोगों ने एक बाइक सवार के साथ जमकर मारपीट कर दी। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती किया है। नरसिंहगढ़ निवासी सीताराम कुशवाह बाइक से नरसिंहगढ़ की ओर जा रहा था। इस बीच पीपलहेला जोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने सीताराम के साथ दूध की टंकी से मारपीट की। इसके बाद तीनों बदमाश घायल युवक की जेब से तीन सौ रुपए लेकर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण बनाया है।