एक दिन में 205 स्कूलों का निरीक्षण किया
नरसिंहगढ़ | शनिवारको शिक्षा विभाग ने ब्लॉक के 205 स्कूलों का एक साथ निरीक्षण किया। बीआरसी कार्यालय के मुताबिक निरीक्षण दल में 32 जनशिक्षक, 4 बीएसी और बीआरसी अजीत कुमार पांडे शामिल थे। निरीक्षण के दौरान शहरी क्षेत्र के शासकीय नूतन प्रायमरी, संस्कृत प्रायमरी और मिडिल, दूध डेयरी स्कूल के अलावा अन्य ग्रामीण और शहरी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन आदि की जांच की गई। बीआरसी अजीत कुमार पांडे ने बताया कि निरीक्षण में बेहतर व्यवस्था वाले स्कूलों के शिक्षकों को प्रशंसा पत्र और अनियमितताओं वाले शिक्षकों को चेतावनी पत्र दिए जा रहे हैं।