अध्यापकों की पेंशन पासबुक बनेगी
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़
अध्यापकोंकी अंश दाई पेंशन कटौत्रा की पासबुक बनेगी और ड्यूटी के दौरान अन्य सरकारी काम किए जाने पर उन्हें अर्जित अवकाश की भी पात्रता होगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से यह निर्देश पिछले दिनों जारी किए गए हैं। शासकीय अध्यापक संघ ने अपनी मांगों को लेकर 9 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने मांगों के निराकरण के आदेश जारी किए हैं। इनमें अध्यापक संवर्ग को जल्दी प्रान कार्ड उपलब्ध करवाने, 3 साल पूरे कर चुके अध्यापकों के संविलियन प्रस्ताव मंगवाने के आदेश भी शामिल हैं। इसके अलावा नगरीय और ग्रामीण निकायों में पदोन्नति और क्रमोन्नति के प्रकरण निराकरण की प्रक्रिया में हैं। आदेश जारी होने पर अध्यापक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी का आभार जताया है। इनमें भगवान सिंह राणावत, भरत गोयल, मुकेश शर्मा, नितिन शर्मा, रामबाबू शर्मा, बृजेश बाथम, अरविंद साहू, धर्मेंद्र दुबे, प्रमोद उपाध्याय, कालू सिंह मंझवार, मांगीलाल चौहान, मुकेश लोहिया, दिनेश शाक्यवार, गजेंद्र बैस, राजेंद्र भिलाला, नौशाद खान आदि शामिल हैं।