पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन 17 को, जुलूस निकालकर देंगे ज्ञापन

सम्मेलन 17 को, जुलूस निकालकर देंगे ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

निर्माण मजदूर पंचायत 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के मौके पर सूरजपोल के सामुदायिक भवन में निर्माण श्रमिकों और अन्य संगठनों का जिला सम्मेलन आयोजित करेगी। पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला संगठन मंत्री शम्सुद्दीन अंसारी ,नगर अध्यक्ष गोपाल वर्मा और प्रवक्ता जिप्पी वर्मा, गोपाल महावर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गिरीश भंडारी होंगे और अध्यक्षता नपाध्यक्ष बाबूलाल साहू करेंगे।

इस मौके पर श्रमिकों का जुलूस सुबह 10 बजे अंबेडकर प्रतिमा स्थल से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचेगा। यहां अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों के लिए संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष जुगल महावर,दिनेश जाटव, योगेश मेवाड़े बंसी, पर्वत महावर, इकबाल खां, शिव प्रजापति, नन्नू लाल पटेल, सरस्वती बाई, उषा बाई, सीता बाई, भंवरलाल यादव, मांगीलाल महावर, बद्रीलाल जाटव, जगदीश जाटव आदि सदस्य वार्ड स्तर पर बैठकें ले रहे हैं।