शिवराज ने जीती कविता पाठ प्रतियोगिता
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़
शुक्रवारको शासकीय हाई स्कूल जामुनिया गणेश में देशभक्ति कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 11 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें शिवराज राम सिंह मीणा प्रथम, रानी जयनारायण द्वितीय और बालकृष्ण रामस्वरूप तृतीय रहे। प्रतियोगिता का निर्देशन बालसभा प्रभारी अखिलेश्वर सिंह परमार ने किया। इस मौके पर प्रभारी सुनील सोनी, सरजन सिंह, कृष्णकांत शर्मा, रामबाबू शर्मा, सरिता चंद्रवंशी, रूप सिंह पचवार्या आदि मौजूद थे। आयोजन में कार्यालय सहायक सुनील बरेठा का विशेष सहयोग रहा।