- Hindi News
- कार्रवाई नहीं करने पर सीएम ऑनलाइन में शिकायत
कार्रवाई नहीं करने पर सीएम ऑनलाइन में शिकायत
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़
सरकारीजमीन पर अतिक्रमण कर बोरवेल करने के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री ऑनलाइन शिकायत प्रकोष्ठ में तत्कालीन एसडीएम मोर सिंह मालवीय की शिकायत की है। इसकी एक प्रति तहसीलदार कार्यालय में भी दी गई है। शिकायतकर्ता कालूराम कुशवाह ने अपने आवेदन में बताया कि जुलाई 2014 को शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति सरकारी जमीन पर निजी बोरवेल करवाए जाने के मामले में तत्कालीन एसडीएम मोर सिंह मालवीय ने जब्त मशीन को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया था। मामले में पटवारी ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की थी कि बोरवेल के लिए किसी तरह की शासकीय अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बावजूद एसडीएम ने मामले को खत्म करते हुए कार्रवाई के लिए अलग से तहसीलदार कार्यालय में अतिक्रमण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। यह रिपोर्ट आज तक तहसीलदार कार्यालय में नहीं पहुंची है।
गौरतलब है कि इस मामले में एसडीएम ने रिपोर्ट पेश होने के महज 3 घंटे के अंदर मशीन को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया था।
वरिष्ठकार्यालय होने के बावजूद नहीं की कार्रवाई
गौरतलबहै कि राजस्व के क्षेत्र में एसडीएम तहसीलदार से वरिष्ठ अधिकारी हैं। चूंकि इस मामले में पटवारी रिपोर्ट में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की पुष्टि हो गई थी। ऐसे में एसडीएम इस मामले मे सीधे कार्रवाई कर सकते थे। इसके बावजूद एसडीएम ने इसे तहसीलदार कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए। इससे मामला लगातार लंबा खिंचता चला गया। आवेदक कालूराम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि ऐसा मशीन मालिक को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया।
जरूरी मामलों में चक्कर लगाते रहे लोग
पूरेमामले में गौर करने वाली बात यह है कि कई जरूरी मामले एसडीएम कार्यालय में लंबे समय तक लटके रहे, लेकिन इस मामले में तीन घंटों में ही मशीन को क्लीनचिट दे दी गई।
अबतक नहीं आई रिपोर्ट
^मेरेपास अब तक बोरवेल खनन के मामले में पटवारी की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। मामले की शिकायत का एक आवेदन जरूर मुझे मिला है। सोमवार को इसके आधार पर एसडीएम कार्यालय से जानकारी ली जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। एसआरचिरामन, तहसीलदारनरसिंहगढ़
यह था मामला
3जुलाई 2014 को वार्ड 7 की भिश्ती गली में सरकारी जमीन पर निजी ट्यूबवेल करवाया जा रहा था। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने एसडीएम कार्यालय में दी। इसके