पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ममता रथ ने ग्रामीणों को दी सेहत की जानकारी

ममता रथ ने ग्रामीणों को दी सेहत की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटरीकलां| शनिवारको स्वास्थ्य विभाग का ममता रथ गांव में पहुंचा। रथ के साथ आए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, एएनएम, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। अभियान के दौरान तेज बारिश शुरू होने से कई लोग योजनाओं की जानकारी नहीं ले सके। विभाग का रथ पिछले एक सप्ताह से आसपास के गांवों में घूमकर शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार कर रहा है।

शैलचित्रोंका संरक्षण शुरू नहीं हुआ

नरसिंहगढ़| क्षेत्रमें हजारों साल पुराने शैलचित्रों को सहेजने का अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई इंतजाम नहीं हुआ है। स्वयंसेवी संस्था नेचर ग्रुप की मांग पर पिछले वर्ष पुरातत्व विभाग ने दिल्ली से अनुसंधान दल को शैलचित्रों की गुफाओं का सर्वे करने पहुंचाया था। दल की रिपोर्ट के आधार पर पुरातत्व विभाग ने गुफाओं के संरक्षण के लिए योजना बनाकर वन विभाग को इसे पूरा करने के लिए अधिकृत किया था। इसके बावजूद इस दिशा में अब तक कुछ नहीं हुआ है। गौरतलब है कि क्षेत्र में हिंगलाज माता, काकशिला, बडा़ महादेव, कोटरा की पहाड़ियों में हजारों साल पुराने दुर्लभ शैलचित्रों की खोज वरिष्ठ पुराविद डॉ जितेंद्र दत्त त्रिपाठी ने की थी। देखरेख के अभाव में इनमें से ज्यादातर गुफाओं के चित्र नष्ट हो चुके हैं।