पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज बारिश से किसान खुश

तेज बारिश से किसान खुश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़| शुक्रवारशाम से क्षेत्र में मावठ ने दस्तक दे दी है। शाम 4 बजे शहरी क्षेत्र में बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई बारिश शाम 7 बजे के बाद तेज हो गई। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तेज बारिश का दौर रात तक जारी था। दूसरी ओर कोटरीकलां, जामुनिया गोप चौहान, सराना, बांडी, देवगढ़, तिंदोनिया समेत दर्जनों गांवों में तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। खेतों में पक रही फसल के लिए मावठ के पानी का लंबे समय से इंतजार था। सबसे ज्यादा राहत उन किसानों ने महसूस की, जिनके ट्यूबवेल और कुओं में पानी खत्म होने लगा था। मावठ गिरने से मौसम में भी ठंडक बढ़ गई। बारिश की वजह से शहरी क्षेत्र में शाम को बिजली भी गुल रही।