चौक में अनियंत्रित यातायात की समस्या
नरसिंहगढ़|सुभाष चौकमें अनियंत्रित यातायात की वजह से राहगीरों को परेशानियां रही हैं। पांडव चौराहा और सब्जी मंडी की ओर से आने वाले लोडिंग वाहनों की वजह से दिन में कई बार चौक में जाम की स्थिति बनती है। इसी परिसर में काेऑपरेटिव बैंक, बर्तन बाजार हैं। साथ ही मेन मार्केट से सटा होने की वजह से इस इलाके में लगातार लोगों की आवाजाही बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौक में यातायात इंतजाम दुरुस्त किए जाएं।
नरसिंहगढ़| सुभाषचौक में अनियंत्रित यातायात की समस्या लगातार बनी रहती है।