पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

बुधवारको सिविल मेहताब अस्पताल के स्टाफ ने तहसीलदार के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल रोक दी। स्टाफ के सदस्य 1 दिसंबर को अस्पताल में प्रभारी मेडिकल अधिकारी डॉ केके उनया के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों पर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर उन्होंने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन भी दिया था।

बुधवार सुबह अस्पताल खुलने के बाद स्टाफ ने हड़ताल का फैसला किया। इसके बाद तहसीलदार एआर चिरामन और टीआई जेपी सोनी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने स्टाफ को आश्वस्त किया कि आरोपियों की जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद सदस्य काम पर वापस लौट गए। पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में 4 लोगाें पर प्रकरण कायम किया गया है। गौरतलब है कि 1 दिसंबर को संवासी गांव के 12 साल के बच्चे हेमराज मैहर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉ केके उनया ने बच्चे का इलाज करने से मना कर दिया था। बच्चे की मौत के बाद डॉ उनया की पिटाई लगा दी गई थी।

नरसिंहगढ़|अस्पताल मेंतहसीलदार ने हड़ताल पर बैठे अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ के सदस्यों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।