पारायण कर पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी
नरसिंहगढ़| मंगलवाररात नाका हनुमान मंदिर पारायण समिति के सदस्यों ने पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों की याद में और देश, समाज की तरक्की, शांति की कामना के साथ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। पाठ करने वालों में जगदीश नामदेव, कृष्ण वल्लभ मेवाड़े, छोटेलाल मेवाड़े, नारायणप्रसाद चौरसिया, विष्णु मेवाड़े, कमल चौरसिया, गंगाराम सेन, पवन मेहता, मुकेश लववंशी, सत्यनारायण शिवहरे आदि समेत अन्य सदस्य शामिल थे।