स्टेडियम के विकास के लिए बैठक
नरसिंहगढ़| बुधवारको एसडीएम कार्यालय में स्टेडियम कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले मुद्दों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही स्टेडियम के विकास, सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति, नाले को अंडरग्राउंड करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। इसके अलावा स्टेडियम की दुकानों के बकायादार दुकानदारों को नोटिस देने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही कमेटी में दो खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया। इसमें कमेटी अध्यक्ष एसडीएम प्रतिभा पाल, विधायक गिरीश भंडारी, नपा सीएमओ पवन मिश्रा, पीडब्ल्यूडी एसडीओ पद्म रेखा श्रीवास्तव, नपा उपयंत्री मिथिलेश कुमार दीक्षित आदि शामिल हुए।
नरसिंहगढ़| नृसिंहस्टेडियम का रखरखाव नहीं होने से इसकी हालत खराब है।