नाम जुड़वाने की मांग लेकर पहुंचे लोग
नरसिंहगढ़| बुधवारको वार्ड 5 के लोग नगरपालिका की मतदाता सूची में अपने नाम जुड़वाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उनके साथ पहुंचे वार्ड के पार्षद बद्री पहलवान ने बताया कि उनके वार्ड के करीब 100 लोगों के नाम वार्ड 4 की सूची में दर्ज हैं। जबकि वे लंबे समय से वार्ड 5 में ही रह रहे हैं। इसकी शिकायत वे पिछले 15 दिनों में 3 बार एसडीएम कार्यालय में कर चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। जबकि इसी वार्ड से पिछले दिनों करीब 50 लोगों के नाम सूची से हटाकर दूसरे वार्ड में कर दिए गए हैं। पार्षद ने इस मामले में प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
पार्षदकी मांग को गलत ठहराया
इसीमामले में वार्ड के पूर्व पार्षद शकील अहमद ने भी एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर पार्षद बद्री पहलवान की मांग को गैरवाजिब बताते हुए मतदाता सूची में परिवर्तन नहीं करने की मांग की है। अहमद का कहना है कि वर्तमान पार्षद जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की मांग कर रहे हैं, वे पहले से वार्ड 4 के ही बाशिंदे हैं और पिछले चुनाव में उन्होंने वार्ड 4 में ही मतदान किया था।