महिलाओं के हक की रक्षा करेंगे शौर्या दल
नरसिंहगढ़| बुधवारको महिला बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक भवन मेले वाला बाग में किया गया। कार्यशाला के दौरान ब्लॉक के गांवों और शहरी क्षेत्र में शौर्या दलों का गठन किया गया। यह दल अपने आसपास होने वाले महिला और बाल उत्पीडऩ, घरेलू हिंसा, आंगनबाड़ी और स्कूलों के संचालन, अस्पतालों की व्यवस्थाओं आदि पर नजर रखेंगे े। कार्यशाला को एसडीएम प्रतिभा पाल, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्याम बाबू, परियोजना अधिकारी सज्जन सिंह कठैत, संरक्षण अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, शांतिलाल चंद्रवंशी, ट्रेनर मनोज सेंगर, संतोष मेवाड़े आदि ने संबोधित किया।