- Hindi News
- कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए जुटाई मदद
कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए जुटाई मदद
नरसिंहगढ़| बुधवारको भाजयुमो के सदस्यों ने कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए अंशदान इकट्ठा किया। सभी सदस्य छत्री चौराहा से एकत्र होकर बाजार में घूमे और लोगों से कश्मीरियों के दर्द में भागीदार बनने का अनुरोध किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मोहन शर्मा, महेंद्र सिंह परिहार, गोपाल खत्री, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुदीप शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा, नगर अध्यक्ष श्याम वर्मा, विभोर वर्मा, राजेंद्र उपाध्याय, राजकुमार वर्मा, राजू जडिया, भारत सिंह गुर्जर, दिनेश वर्मा, थान सिंह गुर्जर, पिंटू विजयवर्गीय, सुनील वर्मा, रमेश मालवीय, शिव वैद्य, मुकेश गुप्ता सहित कई सदस्य शामिल थे।