पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस लाख रुपए की लागत से संवरेगा नृसिंह मंदिर

दस लाख रुपए की लागत से संवरेगा नृसिंह मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

शहरके कुलदेवता नृसिंह भगवान के प्राचीन मंदिर का पुरातत्व विभाग 10 लाख की लागत से जीर्णोद्धार करवाएगा। इसके साथ सांका श्यामजी की छत्री और हाजी वली की पुरानी मस्जिद का भी विकास किया जाएगा। पिछले दिनों विभाग ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। गौरतलब है कि फरवरी 2013 में संस्कृति विभाग ने नृसिंह मंदिर को शासन की संरक्षित संपत्ति घोषित किया है। इसके बाद से शासन स्तर से इसके विकास के लिए किसी तरह की पहल नहीं किए जाने से श्रद्धालुओं और पुरातत्व प्रेमियों में असंतोष था। दुर्लभ अष्टधातु की प्रतिमा से मंदिर को सांस्कृतिक धरोहर माना जाता है।

सुरक्षासबसे पहली जरूरत

मंदिरका पिछला हिस्सा जर्जर हो गया है। पहाडी़ से बिल्कुल सटे हिस्से को ऊंचा करना जरूरी हो गया है। इसके अलावा मंदिर की छत में रिसाव, बाहरी हिस्से में सौंदर्यीकरण आदि भी इसकी जरूरतें हैं।

मंदिर का पिछला जर्जर हिस्सा।

जल्दी काम शुरू किया जाएगा

^मंदिरके विकास के लिए प्रक्रिया पूरी कर वरिष्ठ कार्यालय को भेज दी गई है। लगभग एक महीने में काम शुरू कर दिया जाएगा। जेपीचौहान, जिलापुरातत्व अधिकारी राजगढ़

कितनी राशि से कौन सा विकास

स्थानविकास की राशि

नृसिंहमंदिर 995000

मस्जिद कोटरा विहार 89800

सांकाजी की छत्री 666800

कुललागत 2559800 रुपए।

नृसिंह मंदिर का शासन स्तर से विकास करवाया जाएगा।