पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूर पंचायत ने किया महासम्मेलन

मजदूर पंचायत ने किया महासम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

बुधवारको मजदूर पंचायत ने विश्वकर्मा जयंती और इंजीनियर डे के मौके पर रैली निकाली और महा सम्मेलन किया। रैली में शामिल सदस्य मजदूरों के हक की मांग कर रहे थे। अपनी मांगों को लेकर सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। सूरजपोल के सामुदायिक भवन में आयोजित महा सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक गिरीश भंडारी थे। उनके साथ पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पार्षद सिद्दीक अंसारी, डॉ जगदीश सूर्यवंशी, गोपाल वर्मा, जिप्पी वर्मा आदि खास तौर से मौजूद थे। कैलाश शर्मा ने मजदूरों के हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनके लिए जरूरी मांगों के बारे में बताया। विधायक श्री भंडारी ने अपने उद्बोधन में अशिक्षा को मजदूर तबके के विकास में सबसे बडी़ बाधा बताते हुए मजदूरों से शिक्षा को अपनाने और कुरीतियों को छोड़ने का अनुरोध किया। आयोजन में हरिओम महावर, तुलसीराम महावर, लाखन सिंह, इकबाल खां, घनश्याम चंपी, सरस्वती बाई, उषा बाई आदि समेत कई सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शम्सुद्दीन अंसारी और बंशी मेवाड़े और आभार प्रदर्शन गोपाल महावर, गोपाल वर्मा ने किया।

मजदूरोंके लिए बनेगा शेड: विधायकगिरीश भंडारी ने घोषणा की कि वे मजदूरों के लिए बनने वाले शेड के लिए वे विधायक निधि से 5 लाख की राशि देंगे। शेड के लिए जगह का चयन नगरपालिका करेगी।