नदी के स्टॉप डेम में गेट लगवाने की मांग
लखनवास| गांवके पास मौजूद नदी में बनाए गए स्टॉप डेम के 11 गेट खुले रहने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जाहिर की है। लोधीपुरा गांव के पूर्व सरपंच विजय सिंह लववंशी, रघुवीर सिंह, नीरज लववंशी, भारत सेन, प्रेम सिंह, देवेंद्र, गोपाल साहू आदि ने बताया कि इस मामले में पहले भी जल संसाधन विभाग नरसिंहगढ़ में शिकायत की जा चुकी थी,लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इससे नदी का पानी बह जाता है। जल संसाधन विभाग द्वारा स्टॉप डेम में गेट लगाने से लोधीपुरा, लखनवास, कुआं खेडी़ सहित आमडोर गांव के जल स्तर में इजाफा होगा। इससे हजारों ग्रामीणों को पेयजल संबंधित सुविधा मिलेगी। संबंधित विभाग को स्टॉप डेम में गेट लगाना चाहिए।