कॉलेज में सफाई
बनाईं क्यारियां और की साफ-सफाई
हर शनिवार को कॉलेज में एनएसएस का सफाई अभियान चलाया जाएगा
भास्कर संवाददाता| नरसिंहगढ़
शासकीय पीजी कॉलेज में शनिवार को एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कॉलेज के बगीचे की सफाई कर क्यारियां बनाईं। उन पर रंगरोगन किया और पौधों की सिंचाई की। अभियान का नेतृत्व कर रहे कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक ठाकुर ने बताया कि हर सप्ताह शनिवार को एनएसएस कॉलेज में सफाई अभियान चलाएगा। इसमें एनएसएस के अलावा दूसरे विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा।
श्रमदान अभियान में एनएसएस के प्रदीप शिवहरे, इदरीस खान, इरफान अली, योगेश नागर, अमित दांगी, रवि सिकरवार, भूपेंद्र मेवाड़े, राधेश्याम सिकरवार, प्रमेंद्र सिंह झाला, राहुल गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा, आलोक साहू के साथ प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रमोद भारतीय, डाॅ चेतन त्रिपाठी शामिल हुए।
श्रमदान अभियान में लगे स्वयंसेवक और कार्यक्रम प्रभारी।
एनएसएस के स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में सफाई की।