पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीकॉम की कॉपियां जल्दी जांचेंगे, बीएससी के लिए बैठक कल

बीकॉम की कॉपियां जल्दी जांचेंगे, बीएससी के लिए बैठक कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय पीजी कॉलेज में बीकॉम पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कंप्यूटर एप्लीकेशन की कॉपियां बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में 1-2 दिनों में जांचनी शुरू कर दी जाएंगी। यह जानकारी अभाविप के पूर्व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हेमेंद्र नामदेव ने दी। उन्होंने बताया कि इस विषय में अभाविप के विभागीय संगठन मंत्री भगवान सिंह राजपूत शुक्रवार को विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से मिले थे।

यह वे कॉपियां हैं, जिनमें सभी विद्यार्थियों को एक साथ फेल कर दिया गया है। इसे लेकर पिछले सप्ताह कॉलेज के विद्यार्थियों और अभाविप की स्थानीय इकाई ने कॉलेज बंद करवा दिया था। नामदेव ने यह भी बताया कि बीएससी की कॉपियों की जांच के लिए सोमवार को विश्वविद्यालय में विशेष बैठक रखी जाएगी।

खबरें और भी हैं...