पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समितियों के गठन के लिए संगठनों के नामों की सूची जारी

समितियों के गठन के लिए संगठनों के नामों की सूची जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| नरसिंहगढ़

सामान्य प्रशासन विभाग ने शासकीय कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संयुक्त परामर्शदात्री समितियों के गठन और उनकी बैठकें करवाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों और कलेक्टर को आदेश जारी किया है। मप्र शासन के उपसचिव सीबी पड़वार ने अपने पत्र में ऐसे 20 संगठनों की सूची जारी की है, जिन्हें संयुक्त परामर्शदात्री समितियों में शामिल किया जाना है। इन समितियों की बैठक में इन संगठनों के सदस्यों के साथ शासकीय विभागों के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं को जल्दी सुलझाया जा सके।

इन संगठनों के सदस्य हो सकेंगे समिति में शामिल: मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ, मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मप्र लघुवेतन कर्मचारी संघ, मप्र शिक्षक कांग्रेस, अध्यक्ष- मप्र सचिवालयीन (मंत्रालयीन) कर्मचारी संघ, मप्र राज्य कर्मचारी संघ, मप्र शिक्षक संघ, मप्र कर्मचारी कांग्रेस, मप्र अजा-जजा अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स, मप्र पटवारी संघ, मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, मप्र शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ, मप्र अजा जजा पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संगठन अपाक्स, मप्र राजस्व निरीक्षक संघ ग्वालियर, मप्र आईटीअाई तकनीकी कर्मचारी संघ, मप्र सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ, मप्र प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ।

खबरें और भी हैं...