नरसिंहगढ़| अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय इकाई के सदस्यों ने शुक्रवार को गायत्री मिशन के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ में सुबह जप, हवन और शाम को युग संगीत और दीपयज्ञ का आयोजन किया गया।