मां फलौदी जयंती पर निकाली शोभायात्रा
नरसिंहगढ़| स्थानीय मेड़तवाल वैश्य समाज के सदस्यों ने शुक्रवार को मां फलौदी की जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली। एक पालकी में मां फलौदी का चित्र स्थापित था। सभी सदस्य मां के जयकारे लगा रहे थे। आयोजन में विधायक गिरीश भंडारी समेत समाज के अन्य वरिष्ठ और युवा सदस्य शामिल हुए।
वैश्य समाज ने मां फलौदी की शोभायात्रा निकालकर वसंत पंचमी पर्व मनाया।