सामूहिक सरस्वती पूजा आज
नरसिंहगढ़| बंगाली रीति से मां सरस्वती की सामूहिक पूजा शनिवार को जमात मंदिर में होगी। पूजा सुबह 10 से 3 बजे तक चलेगी। इस दौरान वरिष्ठ चित्रकार और पुरातत्ववेत्ता डॉ जितेंद्र दत्त त्रिपाठी का सम्मान भी किया जाएगा। पूजा के आयोजक बसु परिवार के डॉ अनीश बरन बसु ने बताया कि कार्यक्रम में एसडीएम, जनपद सीईओ समेत अन्य वरिष्ठ जन, श्रद्धालु और कलाप्रेमी भी मौजूद रहेंगे।