नरसिंहगढ़| वसंत पंचमी के मौके पर आरएसएस का समरसता यज्ञ शनिवार को पुरानी कोतवाली में रखा जाएगा। अनुष्ठान की शुरुआत सुबह 11 बजे श्री नृसिंह स्टेडियम से कलश यात्रा निकालकर की जाएगी। यात्रा छतरी चौराहा, पांडव चौराहा, क्षारबाग, दीनाजी का चौराहा, शिवजी का चौक से होती हुई आयोजन स्थल पहुंचेगी।