पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यशाला में भूजल को बचाने के तरीके बताए

कार्यशाला में भूजल को बचाने के तरीके बताए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| नरसिंहगढ़

सामुदायिक भवन मेले वाला बाग में गुरुवार को पीएचई और सामाजिक संस्था हितैषी की भूजल संरक्षण विषय पर कार्यशाला रखी गई। इसमें एसडीएम ऋषि गर्ग, जनपद सीईओ माधुरी शर्मा, पिंटू पाटीदार, देवी सिंह गुर्जर खास तौर से मौजूद थे।

कार्यशाला में भूजल वैज्ञानिक डाॅ आरपी नागर, जिला सलाहकार अनिता खपडे़, पीएचई के एसडीओ भूरिया, उपयंत्री प्रताप सिंह सिसौदिया, विकासखंड समन्वयक दिलीप सोलंकी ने गांवों में पेयजल योजनाओं के संचालन, उनके रखरखाव, पेयजल समितियों की सक्रियता, पानी की रि चार्जिंग,चेक डेम और स्टाप डेम के बारे में बताया।

पीएचई के सदस्यों ने हैंडपंप से जुड़ी शिकायतों के निराकरण के लिए चलाई गई नई एसएमएस पद्धति के बारे में बताया। कार्यशाला में ब्लॉक के सरपंच, सचिव, जनपद सदस्य, हैंडपंप तकनीशियन आदि शामिल हुए। अंत में हितैषी सामाजिक संस्था के सदस्यों ने आभार जताया।

खबरें और भी हैं...