संविदा कर्मचारियों की मांगों को विधानसभा में उठाएंगे विधायक
नरसिंहगढ़| नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जनपद पंचायत के संविदा कर्मचारियों और रोजगार सहायकों ने मंगलवार को विधायक गिरीश भंडारी को ज्ञापन दिया। श्री भंडारी ने उनकी मांगों से सहमति जताई और भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे। आंदोलन सोमवार से शुरू हुआ है और इसकी वजह से पंचायतों में मनरेगा, शासन की पेंशन योजना समेत अन्य कई योजनाओं के काम रुके हुए हैं।
संविदा कर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन दिया।