पीपल्यारसोडा में अन्नप्राशन संस्कार
नरसिंहगढ़| पीपल्या रसोड़ा गांव के पांचों आंगनबाड़ी केंद्रों का सामूहिक अन्नप्राशन संस्कार मंगलवार को मनाया गया। इसमें गांव के 6 महीने तक की उम्र के विनय, खुशबू, अनुज, लक्ष्मी आदि बच्चों को पहली बार अन्न का भोजन करवाया गया। उन्हें चम्मच, कटोरियां आदि उपहार में दिए गए। साथ ही उनकी मांओं को भी बच्चों की सही तरीके से देखरेख के बारे में बताया। आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता, उमा देवी भदौरिया, किरण शर्मा, रुक्मणी वर्मा, कौसर बी आदि शामिल हुईं।
पीपल्या रसोडा में सामूहिक अन्नप्राशन संस्कार किया गया।