पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एम शिक्षा मित्र की परेशानियों से निपटने के लिए की बैठक

एम शिक्षा मित्र की परेशानियों से निपटने के लिए की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| नरसिंहगढ़

एम शिक्षामित्र योजना की परेशानियों से निपटने के लिए शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों की बैठक सोमवार रात कर्मचारी भवन में रखी गई। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य-व्याख्याता संघ के जिलाध्यक्ष राजेश भारतीय ने की।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शासन को इस योजना के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता और लोन देना चाहिए। दूरदराज के इलाकों में पढ़ा रहे शिक्षकों को आ रही परेशानियों के बारे में भी चर्चा की गई। इस बारे में एसडीएम को आवेदन भी देंगे। संबोधित करने वालों में सीपी शर्मा, जगदीशप्रसाद नागर, रईस खान, बीडी सक्सेना, हरिप्रसाद मालवीय, रंजन सिंह गौतम, पवन उपाध्याय शामिल थे। बैठक में भूपेंद्र मिश्रा, बृजेश बाथम, हरिओम मिश्रा, रामबाबू शर्मा, जगदीश मालवीय, नरेंद्र शर्मा, सोहनलाल शर्मा, अरविंद साहू, शंभूदयाल तिवारी, बीएस सिसौदिया, गजेंद्र बेस,आरिफ खान, सागर सोनी, राजीव सक्सेना, बृजेश कलाकार, गजेंद्र वंशीवाल, सीताराम, एसएल शर्मा, गोपालप्रसाद मंडवाल, संजय वर्मा शामिल थे। संचालन महेश राठौर ने किया।

खबरें और भी हैं...