दूध चोरी,सभी टैंकर हटाए जाएंगे काम से
नरसिंहगढ़| दुग्ध संघ ने शनिवार रात को दूध चोरी के मामले में संबंधित टैंकर मालिक पर बडी कार्रवाई करते हुए उसके अन्य टैंकरों को काम से हटाने का फैसला लिया है। ग्रामीणों की सजगता से टेंकर से दूध चोरी का मामला पकड़ में आया था। जिसपर पुलिस थाने में रिपोर्ट की गई है और भोपाल दुग्ध संघ भी अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है।