पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत सचिवों ने किया बैठक का बहिष्कार

पंचायत सचिवों ने किया बैठक का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए स्पर्धा

पेंशन लेकर लौट रही वृद्धा से 32 हजार लूटे

कीट नाशक से युवती की हालत बिगड़ी

नरसिंहगढ़|बुधवार कोअज्ञात लुटेरे ने बैंक से पेंशन लेकर लौट रही वृद्धा से 32 हजार रुपए लूट लिए। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे वाल्मिकी मोहल्ला निवासी मुलिया बाई एसबीआई की उदावतगंज शाखा से रुपए लेकर लौट रही थीं। कुम्हार गली में एक सफेद शर्ट पहने अज्ञात युवक ने उनके हाथ से झपट्टा मारकर रुपए छुड़ा लिए। वृद्धा ने शोर मचाया, लेकिन तब तक अारोपी फरार हो चुका था। मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज की गई है। गौरतलब है कि साप्ताहिक बाजार के दिन शहर में बैंकों से रुपए लेकर लौट रहे लोगों के साथ लूटपाट की पिछले 1 साल में यह छठवीं घटना है। अब तक इनमें से एक भी मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

विकलांग बच्चों को पुरस्कार देते हुए अतिथि।

राजगढ़|सर्व शिक्षाअभियान के तहत समावेशी शिक्षा योजना के तहत पढ़ने वाले विशेष आवश्यकता के बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें दर्जनों विद्यार्थियों ने चित्रकला, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिता में भाग लिया। बुधवार को पुराने डाइट परिसर में हुई इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डीपीसी वीएस राठौर, सारिका पंचोली, सीमा गुप्ता, आरके गुप्ता, सतीश सोलंकी सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित थे।