पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा कार्यालय का घेराव

नपा कार्यालय का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग

कार्यालय संवाददाता|नरसिंहगढ़

पानीकी किल्लत से परेशान वार्ड 15 के रहवासियों ने मंगलवार को नपा कार्यालय का घेराव किया प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले एक पखवाड़े से वार्ड मे रखी सार्वजनिक सप्लाई की 10 हजार लीटर क्षमता वाली टंकी क्षतिग्रस्त है इससे टंकी में पानी नहीं रुक पा रहा है इससे करीब 400 लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है इन लोगों के पास निजी नल कनेक्शन भी नहीं है लोगों का कहना है कि पहले भी समस्या को लेकर नपा कार्यालय मे ज्ञापन दे चुके हैं इसके बावजूद समस्या दूर नहीं हुई है इसके बाद सभी लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया प्रदर्शनकारियों में वार्ड पार्षद सिद्धीक अंसारी , शिवनारायण , बानो बी , खैरून बी , फरीदा बी , शमीम बानो , राजकुमार , विमला , शमीम , सुनीता , कलाबाई , अनिता समेत अन्य लोग शामिल थे

अवैधनल कनेक्शनों की शिकायत

नरसिंहगढवार्ड 9 की बस्ती रहवासियों ने नपा कार्यालय में अवैध नल कनेक्शनों की शिकायत की है शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पेट्रोल पंप के सामने वाली सड़क के किनारे अवैध नल कनेक्शन किए गए हैं इनका उपयोग कनेक्शनधारी अपने व्यवसायिक हितों के लिए कर रहे हैं इसके बदले नपा को वाजिब शुल्क भी नहीं चुकाया जा रहा है अवैध कनेक्शनों की वजह से वाल्मिकी बस्ती के करीब 25 परिवारों के नलों में ठीक से पानी नहीं रहा है सीएमओ पवन मिश्रा ने जांच कर उचित कार्यवाही की बात कही है शिकायत करने वालों में नारायण वाल्मिकी , भारत वाल्मिकी , रामबाबू वाल्मिकी , गोपाल वाल्मिकी , सतीश वाल्मिकी आदि शामिल थे

पानी की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर वार्ड 15 के रहवासी पार्षद के नेतृत्व में नपा पहुंचे।

कालेज की समस्याओं को दूर करने के लिये अभाविप ने प्रभारी प्राचार्य को 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया

नपा भेदभाव करती है

^वार्ड15 में पानी , सफाई , पहुंच मार्ग की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई है बार बार शिकायत के बावजूद इनका निराकरण नहीं किया जा रहा है ताजा मामले मे टंकी क्षतिग्रस्त होते ही नपा को सूचना दी गई थी इसके बावजूद अब तक समस्या दूर नहीं की गई है सिद्धीकअंसारी , पार्षदवार्ड नं. 15

व्यवस्थाकर रहे हैं

^वार्ड15 मे जब तक टंकी ठीक नहीं हो जाती तब तक नपा टैंकर से पानी सप्लाई करवाएगी पवनमिश्रा , सीएमओनपा नरसिंहगढ़़