पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरोहर को सहेजने आगे आया संगठन

धरोहर को सहेजने आगे आया संगठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

सोमवारको स्वयंसेवी संगठन नीर के नेतृत्व में स्थानीय साहित्य प्रेमियों ने छायावाद की महान कवियित्री महादेवी वर्मा के आवास को संरक्षित कर पुस्तकालय और संग्रहालय के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया सदस्यों ने बताया कि महादेवी वर्मा का आवास वर्तमान मे जर्जर अवस्था में है यह नगर की साहित्यिक धरोहर है। इसे सहेजने के लिए पहले भी प्रशासन को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। एसडीएम प्रतिभा पाल ने जांच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल ने नीर के अध्यक्ष विश्वास शर्मा , मनीष गुप्ता , मनीष पटेल , हेमेन्द्र नामदेव , संजय शेखर शर्मा , प्रणपाल खींची , मोनू शर्मा , अखिल सोनी , रजत काबरा , शाहिद सैफी , पंकज कौशिक , शिरीष उपाध्याय आदि शामिल थे

मातृभाषा में बोलना गर्व की बात

नरसिंहगढ़.सोमवार को शासकीय पीजी कालेज में हिन्दी दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत एके गौरी ने सरस्वती पूजन से की उन्होंने कहा कि आज हम भारतीय को सीमाओं की रक्षा से ज्यादा राष्ट्रभाषा की रक्षा की आवश्यकता है किसी भी अन्य भाषा को सीखना अच्छी बात है लेकिन मातृभाषा में बोलना गर्व की बात है इस दौरान स्टाफ के दिलीप गोस्वामी , अरविंद शर्मा , अनिल अग्रवाल , उमेश रानी खासतौर से मौजूद थे आयोजन में छात्र संघ के मिथलेश पाठक , देव आगासे , शिवम शर्मा , मिस्टर कालेज रवि बादवी , जयपाल सिंह हाड़ा , गजेंद्र सोनगरा , महेश सूर्यवंशी , अजय साहू , हेमन्त गुर्जर , राहुल शर्मा , दीपक चौधरी , श्रीराम गुर्जर , हेमेन्द्र नामदेव , बुरहानउद्दीन सैफी आदि का योगदान रहा