देश की शांति के लिए सामाजिक एकता जरूरी
देश की शांति के लिए सामाजिक एकता जरूरी
नरसिंहगढ़ | भाजपा के पितृ पुरुषों में शामिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोहन शर्मा ने देश की शांति के लिए सामाजिक एकता को जरूरी बताया। कार्यक्रम में राजेंद्र उपाध्याय, गोपाल खत्री, रमेश मालवीय, जितेंद्र सिंह पंवार, शिव वैद्य, दीपक पालीवाल, हेरंभ श्रीवास्तव, साहू आदि शामिल हुए।