ओवरटेक करते पलटा ट्रक, सामान लूटा
ओवरटेक करते पलटा ट्रक, सामान लूटा
मोयलीकलां | गांव के पास एनएच-12 पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ओवरटेक के दौरान एक ट्रक पलट गया। ट्रक बिजली के उपकरण लेकर राजस्थान से आंध्रप्रदेश जा रहा था। घटना में ड्रायवर घायल हो गया। इसे इलाज के लिए कुरावर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान 2 युवक बाइक से आए और ट्रक में रखे सामान में से एक बॉक्स निकालकर नरसिंहगढ़ की ओर भाग गए। ग्रामीणों ने उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए।