पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमात मंदिर में सामूहिक सरस्वती पूजा कल

जमात मंदिर में सामूहिक सरस्वती पूजा कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़ | वसंत पंचमी के मौके पर शनिवार को जमात मंदिर में बंगाली रीति से सामूहिक सरस्वती पूजा की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। आयोजक डॉ अनीस बरन बसु और उनके परिजनों ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम ऋषि गर्ग और विशेष अतिथि जनपद सीईओ माधुरी शर्मा होंगी। इस मौके पर वयोवृद्ध चित्रकार और शैलचित्रों की खोज करने वाले डॉ जितेंद्र दत्त त्रिपाठी का कला के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान किया जाएगा।

दिवंगत डॉ बसु ने शुरू की थी परंपरा : सन 1970 के दशक में बंगाली रीति से सरस्वती पूजा की परंपरा डॉ असितबरन बसु ने शुरू की थी। उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्रों और परिजनों ने स्थानीय नागरिकों और कलाप्रेमियों की मदद से इसे दोबारा शुरू किया है।

खबरें और भी हैं...