पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापमं भर्ती में उर्दू शिक्षकों के लिए नियुक्तियां मांगीं

व्यापमं भर्ती में उर्दू शिक्षकों के लिए नियुक्तियां मांगीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| नरसिंहगढ़

व्यापम परीक्षा भर्ती में उर्दू शिक्षकों के पद जारी करने की मांग को लेकर भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। सदस्यों का कहना है कि ब्लॉक के 30 से ज्यादा गांव और इलाके मुस्लिम बहुल हैं। जिनके रहवासियों की धार्मिक भाषा उर्दू और अरबी है। इन्हें धार्मिक शिक्षा भी उर्दू में दी जाती है। लेकिन शासन स्तर से सरकारी स्कूलों में उर्दू के शिक्षकों पद नहीं निकाले जा रहे हैं। न ही पूर्व के पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। ऐसे में मुस्लिम समाज का बड़ा तबका शिक्षा ,संस्कृति और साहित्य से वंचित हो रहा है। साथ ही उर्दू की हालत भी खराब होती जा रही है। इकबाल, सर सैयद अहमद खां बरेलवी और प्रेमचंद जैसे महान साहित्यकारों का साहित्य भी लोगों की पहुंच से दूर है। सदस्यों ने व्यापमं की नई भर्तियों में उर्दू पर भी पूरा ध्यान देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आकिल खान, शेख जमील अहमद, शाकिर अली आदि शामिल थे।

मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने उर्दू शिक्षकों की नियुक्तियों की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

खबरें और भी हैं...