पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमितीकरण के लिए कोठीबाग में किया हवन, आज करेंगे प्रदर्शन

नियमितीकरण के लिए कोठीबाग में किया हवन, आज करेंगे प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| नरसिंहगढ़

जनपद पंचायत के संविदा कर्मचारियों और रोजगार सहायकों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने कोठी बाग में राज्य सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया।

जनपद पंचायत कार्यालय के सामने किए जा रहे धरने में अलग-अलग संगठनों के सदस्यों ने पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में पटवारी संघ, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, सचिव संघ और आम आदमी पार्टी के सदस्य शामिल हैं। शुक्रवार को जिले के सभी ब्लॉक के प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। दूसरी ओर पिछले सप्ताह से चल रहे आंदोलन की वजह से ग्राम पंचायतों में मनरेगा, पेंशन वितरण, मुख्यमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न वितरण जैसे काम पूरी तरह ठप पड़े हैं।

संविदा कर्मचारियों के प्रदर्शन में उनके वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...