पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवन, पूर्णाहुति के बाद भक्तों ने किए शृंगार के दर्शन

हवन, पूर्णाहुति के बाद भक्तों ने किए शृंगार के दर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| नरसिंहगढ़

कृषि उपज मंडी परिसर में मां अन्नपूर्णा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम गुरुवार को पूरा हुआ। मंदिर में वैदिक रीति से मां अन्नपूर्णा, भगवान लक्ष्मीनारायण और शिव-परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। गुरुवार सुबह हवन-पूर्णाहुति के बाद मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। इस दौरान हवन के बाद यजमानों के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा की और महाआरती में शामिल हुए। इसके बाद देर रात तक महाप्रसादी का वितरण चलता रहा। सभी धार्मिक अनुष्ठान श्री झाली आश्रम के पुजारी पंडित पूर्णचंद्र शास्त्री और अन्य पुरोहितों ने पूरे करवाए। दर्शन और महाआरती में जमात मंदिर के महंत नंद रामदास गुरुजी, सांसद रोडमल नागर, विधायक गिरीश भंडारी, नपाध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय, पंडित कृष्णगोपाल दीक्षित, मंडी अध्यक्ष बाबूलाल जाटव, रमेश गुर्जर, पूर्व नपाध्यक्ष मंजुलता शिवहरे, मनीषा उपाध्याय, श्याम उपाध्याय, अरविंद साहू समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में मंडी व्यापारी प्रतिनिधि केशव बियाणी, महेश झंवर, भैयालाल शिवहरे, मुकेश गुप्ता, मोनू शर्मा, दिनेश सोनी, कमलेश गुप्ता, संजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, अखिलेश शर्मा, पंडित आशीष शर्मा, दीपेंद्र शर्मा, भूरा शर्मा, दीपक साहू समेत मंडी व्यापारियों, तुलावटी-हम्माल संघ के सदस्यों, किसानों, मंडी स्टाफ और अन्य श्रद्धालुओं का योगदान रहा।

भगवान लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा।

मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमाएं।

आस्था
खबरें और भी हैं...