पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि महोत्सव शुरू कर किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

कृषि महोत्सव शुरू कर किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिमहोत्सव में कृषि विभाग के एसएडीओ लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा द्वारा सूरज धारा योजना, बीज ग्राम योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत बोरखेड़ा कला, गिल्लौर बड़नगर सहित आसपास के किसानों को बीज के किट बांटे। प्रत्येक गांव में 10-10 मिट्टी के नमूने भी लिए गए। उद्यानिकी विभाग के डीएस परमार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों को बाड़ी योजना के तहत सब्जी के किट दिए।

{ बोरखेड़ा कलां से शुरू हुआ कृषि महोत्सव

निजसंवाददाता | नसरुल्लागंज

पिछले10 वर्षों में प्रदेश के मुखिया ने कृषि विकास दर को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक पहुंचाया गया। आज पूरे प्रदेश का किसान कर्ज के बोझ से मुक्त हो चुका है। बेबस किसानों के हित में अहम फैसला लेते हुए आज तक इतनी बड़ी बीमा राशि किसी भी सरकार ने किसानों को नहीं दी। कृषि के माध्यम से किसानों को लखपति बनाने अब प्रदेश सरकार द्वारा कृषि महोत्सव की शुरुआत की गई, जिससे किसान अपने गांव में ही रहकर कृषि की आधुनिक तकनीक के बारे में जान सकें और खेती के पैटर्न को बदलकर लखपति बन सकें।

यह बात गांव बोरखेड़ा कलां में वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा ने कृषि महोत्सव के शुभारंभ समारोह में कही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष लखन यादव ने भी किसानों को शासन की योजनाओं के बारे में बताया। शुभारंभ समारोह में बोरखेड़ा कलां की स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। किसानों ने भी महोत्सव में शामिल अतिथियों का स्वागत संगीतमय देहाती गीत के साथ किया। कृषि क्रांति रथ में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों के अलावा 21 विभागों के अधिकारियों ने क्षेत्र के कृषकों को आधुनिक कृषि की जानकारी दी।

दीखसरा-खतौनी की नकल : महोत्सवमें उपस्थित किसानों को अनुविभागीय अधिकारी एचएस चौधरी, राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार यजुवेंद्र बाघमारे ने एक दर्जन से अधिक किसानों को खसरा-खतौनी की नकल प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री राजेश लखेरा सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी किसान उपस्थित थे।