माता के जयकारों के साथ हुई घट स्थापना
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
शक्तिका स्वरूप मां भगवती की घटस्थापना गुरुवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जय अम्बे-जय दुर्गे के जयकारों के साथ की गई। नगर क्षेत्र में साधना शक्ति आराधना का नवरात्रि पर्व आरंभ हो चुका है। नो दिनो तक श्रद्धालु भक्तगण आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना में लीन रहेगें। अधिकांश सनातन धर्मावलंबियों द्वारा अपने घरो में अनेक शुभ मुहूर्तों में घट स्थापना की गई। नौ दिनों तक अनेक साधक उपवास साधना में लीन रहेगें। शक्ति के इस पर्व को अनेक साधक नो दिनो तक अपने शरीर पर ज्वारे की बुआई कर साधना में लीन रहेगें। नगर में लगभग 1 दर्जन से अधिक स्थानों पर मां जगदम्बे की स्थापना की गई है।
भजन,कीर्तन सुंदरकांड का होगा पाठ
पर्वके चलते रात के समय नगर में नौ दिवसों तक विभिन्न देवी स्थल समितियों द्वारा भजन, कीर्तन, सुंदर कांड, संगीतमय महाआरती के आयोजन होंगे। इसके साथ ही मां दुर्गा के नो रूपों का चित्रण आकर्षक झांकियों के साथ किया जाएगा।
खरीदफरोख्त में बढ़ोतरी
नवरात्रिपर्व के चलते नगर में पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीद फरोख्त का सिलसिला तेज हो गया है। दुकानों पर पूजन सामग्री देवी श्रृंगार सामग्री चुनरी, चक्र, सिंदूर, त्रिशूल आदि की सर्वाधिक बिक्री हो रही है। श्रद्धालु पूजन सामग्री की खरीद फरोख्त कर रहे है। इसके अलावा भी नगर के फल फ्रूट विक्रेताओं की दुकानों पर भी प्रसादी के लिए भक्तो की भीड़ देखी गई।
देवीधामपहुंचने का सिलसिला शुरू
नवरात्रिपर्व के चलते गुरुवार के दिन से ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों दूर-दराज महानगरों से श्रृद्धालुओं को पैदल यात्रा कर देवी स्थलों पर पहुंचने का क्रम आरंभ कर दिया। इसी क्रम में गुरूवार को नगर के मुख्य मार्ग से अनेक श्रृद्धालुओं के जत्थे देवीधाम सलकनपुर के लिए पैदल रवाना हुए।
नसरुल्लागंज - नवरात्र पर्व के शुभारंभ अवसर पर नगर के यजमानों द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर पूजा पाठ का रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।