चार हजार ने दी प्रवेश परीक्षा
नवोदय-परीक्षा
कार्यालय संवाददाता| सीहोर,आष्टा
शनिवार को जिले के दस परीक्षा केंद्रों में जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें चार हजार 190 छात्र-छात्राएं शामिल हुए जबकि 381 गैरहाजिर रहे। सभी जगह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा के लिए सीहोर और आष्टा में तीन-तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
शनिवार को सुबह 11 बजे परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ नजर आने लगी थी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, एमएलबी स्कूल और आवासीय खेलकूद संस्थान में यह परीक्षा हुई। उत्कृष्ट स्कूल में 678 बच्चों को शामिल होना था जिनमें से 41 गैरहाजिर रहे। इसी तरह जिलेभर में इस परीक्षा के लिए कुल 4 हजार 571 परीक्षा फार्म जमा हुए थे।
इनमें से 4190 ने परीक्षा दी जबकि 381 गैरहाजिर रहे। सुबह से ही बच्चों के अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचना शुरू हो गए थे। वह अपने बच्चों को इस परीक्षा में शामिल कराने के लिए लाए थे। सीहोर और आष्टा के तीन-तीन और इछावर के दो परीक्षा केंद्रों के अलावा नसरुल्लागंज और बुदनी में एक-एक केंद्र इस परीक्षा के लिए बनाया गया था।
आष्टा में भी हुई परीक्षा
आष्टानगर के मार्डन हायर सेकंडरी स्कूल तथा शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल सहित अन्य स्कूलों में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने शामिल होकर परीक्षा दी।नगर में उत्कृष्ठ स्कूल के अलावा, मार्डन पब्लिक स्कूल आदि को भी नवोदय परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। इसमें नवोदय में चयन के लिए कई बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं कई बच्चें अनुपस्थित भी रहे। मार्डन स्कूल केंद्र पर 266 छात्र-छात्राएं दर्ज थे। इसमें 13 अनुपस्थित 253 उपस्थित रहे। उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि शनिवार को नवोदय चयन परीक्षा का आयोजन किया गया है। इसमें 570 छात्र संख्या दर्ज है, लेकिन 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में एक बैंच पर दो परीक्षार्थियों को बैठाया गया।