पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कब्जा हटाने चेतावनी,अब होगी कार्रवाई

कब्जा हटाने चेतावनी,अब होगी कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शहर की सूरत बदलने नगर पंचायत चलाएगी अभियान

निजसंवाददाता | नसरुल्लागंज

शहर की सूरत बदलने के लिए नगर परिषद जल्द ही कड़े कदम उठाने वाली है। इसको लेकर पहले सड़क पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को हद में रहने की समझाइश दी जा रही है। अगर इसके बाद भी वह नहीं मानते हैं तो सख्ती से उन पर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई भी तीन दिनों में शुरू हो जाएगी।

दुर्गा मंदिर चौक से लेकर आजाद मार्केट को हाथ ठेला मुक्त करने, जेपी मार्केट में नालियों के बाहर जो व्यापारियों अपने सामान रखकर विक्रय कर रहे हैं उन्हें हद में रहने इस मार्ग पर जाम की स्थिति से मुक्त करने का नप ने मन बना लिया है। इसी की तैयारी के चलते नगर परिषद द्वारा बाजार क्षेत्र में एनाउंसमेंट कर हिदायत दी है। इसमें कहा जा रहा है कि सभी व्यापारी दुकानों का सामान अंदर रखें, नहीं तो सामान जब्त कर लिया जाएगा।

यहांहै अधिक समस्या : दुर्गामंदिर चौक से आजाद मार्केट तक रेड जोन माना जाता है। इस सड़क पर हाथ ठेलों का सबसे अधिक जमावड़ा रहता है। सब्जी, चाट-पकौड़ी से लेकर जूते - चप्पल, चूडिय़ा सभी तरह की सामग्री मुख्य मार्ग पर हाथ ठेलों जेपी मार्केट के व्यापारियों द्वारा नालियों के बाहर रखकर विक्रय की जाती हैं। जेपी मार्केट, रायल मार्केट, आजाद मार्केट की सड़क का बड़ा हिस्सा इस अतिक्रमण के चलतें प्रभावित होकर जाम के हालात पैदा करता चला रहा हैं। इसके अतिरिक्त इंदौर रोड़, दुर्गा मंदिर चौराहा, भोपाल मार्ग सहित फोरलेन सड़क पर भी अतिक्रमणकारियों को नप द्वारा हिदायत दी गई हैं।

अबयह होंगे प्रयास : नगरपरिषद और पुलिस प्रशासन संयुक्त रुप से एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई के लिए मुख्य मार्ग पर निकलेगा।

फुटपाथबनाकर किया जाएगा मार्ग का चौड़ीकरण : इससंबंध में नगर परिषद की अध्यक्ष अनिता लखेरा ने बताया कि इस नगर के सौन्दर्यीकरण के लिए अब नगर परिषद काम करेगी। जो भी व्यक्ति इस शहर की सुंदरता को ग्रहण लगाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।