अब ऑनलाइन होगा मार्कशीट में संशोधन
अब यदि किसी छात्र की मार्कशीट में कोई गलती हो जाती है तो इसे ठीक करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि अब छात्र घर पर बैठकर ही ऑनलाइन अपनी मार्कशीट में आई गलती को सुधरवाया जा सकता है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा नवीन दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
नवीन प्रक्रिया में अब छात्रों को अंकसूची के गुम होने, चोरी या नष्ट होने के संबंध में स्व प्रमाणित घोषणा पत्र देना होगा। एफआईआर कॉपी ऑनलाइन लगाना होगी। ये सभी चीजें ऑनलाइन होने से आवेदक को कम समय में ही सुधार की हुई मार्क शीट जारी कर दी जाएगी। इससे जहां एक ओर समय बचेगा वहीं दोबारा गलती की संभावना भी कम ही रहेगी।
तीनसाल में संशोधन : जानकारीके अनुसार ऑनलाइन माध्यम से डुप्लीकेट अंकसूची बन जाएगी। इसी तरह जन्मतिथि में संशोधन के लिए आवेदन प्राचार्य द्वारा फारवर्ड किया जाएगा।यह संशोधन रिजल्ट खुलने के तीन साल के भीतर ही कराना होगा। उसके बाद नहीं।
यहहै नियम : माध्यमिकशिक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार छात्र, अभिभावक के नाम उपनाम में स्पेलिंग की गलती को भी सुधरवा सकता हैं। सुधार का आधार वे मूल दस्तावेज होंगे तो छात्र द्वारा प्रवेश के समय अभिभावक द्वारा भरे हुए हैं। इसके अलावा कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह संशोधन रिजल्ट खुलने के एक साल के अंदर कराना होगा। इसके बाद आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा।
सीबीएसईकी तर्ज पर काम: मार्कशीटऔर रिजल्ट में होने वाली गलतियों को सुधारने के लिए अब एमपी बोर्ड ने भी सीबीएसई की तर्ज पर काम करना शुरु कर दिया हैं। इस नई प्रक्रिया से छात्रों को कम समय में सुधरा रिजल्ट मिल जाएगा।