बच्चों को बांटे प्रमाण-पत्र
बच्चों को बांटे प्रमाण-पत्र
नसरुल्लागंज | 25सितंबर को मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी लोक सेवा केंद्र पर लोक सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार यजुवेंद्र बाघमारे द्वारा लोक सेवा केंद्र पर आने वाले आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र, आय मूल निवासी प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के किसानों को खसरे की नकल भी प्रदान की गई। लोक सेवा के प्रबंधक संजय विश्वकर्मा द्वारा केंद्र पर आने वाले आवेदकों को लोक सेवा केंद्र पर प्राप्त होने वाली सेवाओं की विस्तृत रूप में जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के बीईओ रामलाल बड़ोले, केंद्र के संचालक कृष्णकांत तिवारी, कम्प्यूटर ऑपरेट सहित बड़ी संख्या में आवेदक उपस्थित थे।