अवैध रेत परिवहन पर की कार्रवाई
{ ओवर लोड परिवहन से करोड़ों की सड़क खराब
{ ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
निजसंवाददाता | नसरुल्लागंज
नर्मदातटीय घाटों पर तेजी से चल रहे रेत के अवैध करोबार से जहां ग्रामीण क्षेत्रों भय की स्थिति बनी हुई है, वहीं करोड़ों रुपए की सड़कें बदहाल होने से ग्रामीणजनों का मुख्यालय तक आने का संपर्क टूट चुका है। इसी से दुखी नीलकंठ, छीपानेर, चींच, चमेटी, सातदेव, डिमावर, आंबाकदीम के ग्रामीणों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी। इस पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और शुक्रवार रात को क्षेत्र के ग्राम छिपानेर छिदगांव काछी मुख्य मार्ग से बिना रायल्टी ओवर लोड रेत के ट्रकों पर लाखों रुपए की कार्रवाई करते हुए ट्रकों की जब्ती बनाई।
इस समय क्षेत्र के नर्मदा तटीय घाट छिदगांव काछी, नीलकंठ, सातदेव, छिपानेर में बिना किसी खौफ के रेत माफियाओं द्वारा रेत के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। रेत के इस अवैध कारोबार की खबर संबंधित विभाग को होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा सकी है, जिसका खामियाजा ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों, स्कूली बच्चों अनेक विभागों को भुगतना पड़ रहा है।
प्लानके तहत कार्रवाई
थानाप्रभारी सीएम द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बीते सप्ताह से अवैध रेत परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर शुक्रवार रात में एसआई भूपेंद्र सिंह पेंद्रों, एसएस शर्मा सहित 10 जवानों को नर्मदा तटीय गांव छिपानेर छिदगांव काछी मुख्य मार्ग पर तैनात कर दिया था। छिदगांव काछी से रेत भरकर ला रहे दो ट्रकों को नीलकंठ रोड पर रोककर जांच की, जिसमें दोनों ट्रकों में 35 से 36 टन रेत भरी हुई थी। जबकि नीलकंठ छिदगांव कांछी की सड़क की क्षमता 8 टन की है। इसी प्रकार छीपानेर मुख्य मार्ग पर छीपानेर से रेत भरकर रहे चार ट्रकों की चैकिंग में चार ट्रक बिना रायल्टी के संचालित होने पर पुलिस द्वारा उक्त ट्रकों की जब्ती बनाकर तहसीलदार संतोष मुदगल के हवाले कर दिया गया। राजस्व विभाग द्वारा बिना रायल्टी वाले ट्रकों पर 4 लाख 80 हजार ओवर लोडेड ट्रकों पर 22700 रुपए के चालान बनाकर प्रकरण जिला दंडाधिकारी को प्रेषित किए गए।
ट्रकोंकी निकाली हवा
ट्रकचालकों द्वारा जैसे ही छीपानेर मुख्य मार्ग पर पुलिस को आते देखा तो चालकों द्वारा ट्रकों की हवा निकाल दी गई और मौके से फरार हो गए।
बाहरके निकले ट्रक
थानाप्रभारी ने बताया